Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। ऊना जिले की महिला की मौत के बाद उसकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊना जिले के मलाहत गांव की 57 वर्षीय महिला को डायरिया के कारण अस्पताल में दाखिल किया था। इमरजेंसी में उपचार के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला का कोरोना सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को महिला की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। 
उधर, प्रदेश में बुधवार को 11 जिलों में कोरोना संक्रमण के 161 नए मामले पाजीटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 41 मामले आए हैं। वहीं, सोलन जिले में 36, हमीरपुर में 23, किन्नौर में 15, शिमला में 13, ऊना में 10, चंबा में 9, सिरमौर में 7, बिलासपुर में तीन, मंडी व कुल्लू जिले में दो-दो मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 6416 केस हो गए हैं। इनमें से 4716 रोगी ठीक हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब 1613 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *