Spread the love

रिकांगपिओ। मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह मण्डी के विकास के एक बड़े विजन को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास कोई सोच है और न ही कोई विजन। अपने को मण्डी की बेटी बताकर, लोगों से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही है। 

मण्डी संसदीय क्षेत्र के जिला किन्नौर के झाकड़ी, ज्यूरी, बधाल, चौरा, भावानगर, वांगतु से अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को रिकांगपिओ में भारी जनसभा को सम्बोधित किया। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मण्डी से भाजपा प्रत्याशी को इस संसदीय क्षेत्र की कोई भी जानकारी नहीं है। लोगों की समस्याओं से तो उसको कोई भी  वास्ता नहीं है। आज वह यहां आकर क्षेत्र की वेषभूषा पहन कर फैंसी ड्रेस दिखाने का प्रयास कर रही है कि वही उनकी बेटी है। उन्होंने कहा कि जब इस क्षेत्र में भारी प्राकृतिक आपदा आई थी उस समय उसे यहां की कोई याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि धनलक्ष्मी ने आपदा प्रभावित लोगों की एक भी पैसे की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि आज जो उनके इस चुनाव में सारथी बने हैं, उन्होंने उन्हें प्रदेश में पर्यटन प्रचार के लिए उसे एम्बेसडर बनने का न्योता दिया था, तो उस समय उसने भारी भरकम राशि की मांग तत्कालीन भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की थी, जो पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनबल की जीत व धनबल की हार होगी। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि‌ किन्नौर से उनका पारिवारिक रिश्ता है। राजनीति में सेवाभाव ही उनका कर्म व धर्म है। उन्हें यह संस्कार प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह व इस क्षेत्र से तीन बार की सांसद उनकी माता प्रतिभा सिंह से मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसके परिणाम देश प्रदेश की राजनीति की दशा व दिशा तय करेंगे। उन्होंने किन्नौर के विकास व इस क्षेत्र में पर्यटन विकास को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। किन्नौर के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी। इसमें नौतोड़ की बहाली व वन अधिकार प्रमुख हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि छह जून के बाद सभी  महिलाओं को एकमुश्त 1500 रुपए की राशि उनके खाते में जमा होगी। इसके लिए उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से फॉर्म भरने को भी कहा। 

किन्नौर जिला के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान – जगत सिंह नेगी 

इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। किन्नौर व लाहुल-स्पीति, चंबा के भरमौर को जनजातीय दर्जा उन्होंने ही दिया था। उन्होंने कहा कि आज यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में विकास का गाथा को विक्रमादित्य सिंह लिखेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास करती है। भाजपा ने देश के लोगों के साथ जो भी वादे किए थे, वह एक भी पूरा नहीं हुआ।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपए प्रिटति माह की गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस की मजबूती के लिए विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने पार्टी के कर्मठ व स्वछ छवि के नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि इस बार जिस प्रकार भाजपा ने प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है, उसे इसका खामियाजा करारी हार के साथ भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश को गुलामी से बचाने के लिए देश को भाजपा से मुक्त करवाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजातीय दर्जा खत्म करना चाहती है जिसे कांग्रेस कभी खत्म नही होंने देगी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में प्रदेश की मजबूत आवाज बनेगी। इसलिए उन्हें भारी मतों से जीता कर लोकसभा में भेजना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed