Spread the love

शिमला। शिमला जिले के जुब्बल तहसील के धार गांव से संबंध रखने वाले अधिवक्ता राहुल ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विधि विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हिमाचल कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मैहता ने नियुक्ति पत्र ज़ारी करते हुए कहा कि अधिवक्ता राहुल ठाकुर की पार्टी के प्रति निष्ठा और सेवाओं को देखते हुए विधि विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया जाता हैं। अधिवक्ता राहुल ठाकुर ने नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आईएन मैहता, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *