Spread the love

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए किसी देश की हिम्मत नहीं कि भारत पर आंख भी उठाकर देख ले। उन्होंने कहा कि आज भारत एक शक्तिशाली देश बनकर उभरा है और यह केवल इसीलिए संभव है, क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। 

वे शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 6 जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कश्यप ने कहा कि हमारा देश एक मजबूत राष्ट्र बन के उभरा है। आज के वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भी आंतरिक सुरक्षा बढ़ी है। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि‌ राज्य बिजली बोर्ड से रिटायर कर्मचारी मांगें पूरी न होने की वजह से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी हैं और अपने हकों का इंतजार कर रहे हैं। बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल के लंबित बिल का भुगतान नहीं हो पाया है। कर्मचारी लगातार सरकार के समक्ष यह मांग उठाते रहे हैं, लेकिन इसका समाधान समय रहते नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछले 15 महीने में कुछ नहीं कर पाई है। केवल मात्र जनता को झूठे सपने दिखा रही है। 

सुरेश कश्यप ने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि मुझे पूरी आशा है कि आप एक बार फिर कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को जिताएंगे और शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा को बड़ी लीड दिलाते हुए जीत की ओर बढ़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आपका वोट देशहित में है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *