शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
यही नहीं, लाहौल से जिला परिषद के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप के दौरान भी विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री के साथ उनकी गाड़ी में सचिवालय पहुंचे। बताते हैं कि कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले सचिवालय में भी इनकी मंत्रणा हुई और फिर मंत्रिमंडल बैठक में भी ये दोनों नेता एकसाथ पहुंचे। इस मुलाकात के बाद लगता है कि सरकार में मची उठापटक पर फिलवक्त कुछ विराम लग गया है।
