Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को 54वें पूर्ण राज्यत्व व 75वें गण्तन्त्र दिवस की बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था। उन्होंने कहा कि 54 वर्षों इस सफर में हिमाचल प्रदेश ने विकास, समृद्वि एवं खुशहाली के नये आयाम स्थापित किये हैं। पठानिया ने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हमें आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री डा. यशवन्त सिंह परमार की कुर्बानियों  को स्मरण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि शिमला के रिज मैदान पर भारी बर्फबारी  के बीच आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की घोषणा की थी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश वासियों से इस दिन की गरिमा बनाये रखने का आह्वान किया है। कुलदीप सिंह पठानिया ने 75वें गणतन्त्र दिवस की भी प्रदेश तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी है। पठानिया ने कहा कि हमें गणतन्त्र दिवस  के महत्व को समझना चाहिये तथा इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिये। पठानिया ने कहा हम स्वतन्त्र हैं, इस बात की आजादी हमें हमारा संविधान देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी आत्मा होती है, अत:  हमें इसकी गरिमा बनाये रखने में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिये ।

कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान  पठानिया ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास की सलामी लेगे। इस अवसर पर मौजूद जनसमूह को पठानिया सम्बोधित भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पठानिया 84वें पीठासीन अधिकारियो के सम्मेलन में भाग लेने के लिए वायु मार्ग द्वारा मुम्बई के लिए प्रस्थान करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *