Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनके काफिले पर असम में हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा की पूर्व निर्धारित सोची समझी साजिश के तहत इस यात्रा में व्यवधान डालने का असफल प्रयास है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि न तो राहुल गांधी ऐसे किसी षड्यंत्र से घबराने वाले हैं और न ही कांग्रेस। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनकी यह अन्याय के खिलाफ न्याय की यह यात्रा पूरी होगी।

प्रतिभा सिंह ने असम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस यात्रा को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर रोकना चाहा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधी दल भाजपा की नींद उड़ती जा रही है। इसलिए उनकी इस यात्रा को असमाजिक तत्वों के द्वारा विघ्न डालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *