Spread the love

ऊना। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश की‌ सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा किप्रदेश की कांग्रेस सरकार अनुभवहीन व संवेदनहीन सरकार है। इस सरकार ने मात्र सत्ता प्राप्ति क़े लिए हिमाचल क़े लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए, जो आज मुंगेरी लाल क़े हसीन सपने सिद्ध हो रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी व पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को कहा कि प्रदेश को आज ऐसी सरकार चला रही है जिन्हे लोगों क़े हितों से ज्यादा अपने चहेतों क़े लाभ की ज्यादा चिंता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आज प्रदेश में बेरोजगारी का जो आलम है उसके लिए सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी रोजगार उपलब्ध हो ये भी एक मुश्किल कार्य है, परन्तु रोजगार सृजन करना यह कार्य सरकार का है। आज प्रदेश में स्थिति यह है कि बिजली की महंगी दरों व लीज की समयअवधि को घटाने क़े कारण यहां निवेशक निवेश करने से कतरा रहे हैं, बल्कि जो स्थापित उद्योग भी हैं, वो भी पलायन का रास्ता चुनने क़े लिए मजबूर होते जा रहे हैं। रोजगार देने वाले संस्थान मुख्यमंत्री सुक्खू ने बन्द कर दिया और 13 महीने में नया संस्थान खड़ा नहीं किया और न ही पूर्व के संस्थान द्वारा लिये गये पेपरों के परिणाम निकाले। फलस्वरूप पिछले एक साल से हजारों बेरोजगार सड़कों पर नारे लगाने पर मजबूर हैं और जब वे मुख्यमंत्री के पास जाते हैं तो वह उनको मंत्रियों के पास भेज देते हैं और जब मंत्रियों के पास जाते है तो वह उन्हें मुख्यमंत्री के पास भेज देते हैं। इस प्रकार बेरोजगार लोगों क़े सम्मान का उपहास उड़ाया जा रहा है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने एक निर्णय लिया है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर/गेस्ट लैक्चरर भर्ती किये जाएंगे। पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर गेस्ट टीचर और गेस्ट लैक्चरर लगाने के विरोध में धरने प्रदर्शन हुए। बेरोजगार मजबूरी में सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री को यह निर्णय रोकना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरी देने की गांरटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने 10 हजार छोटे-बड़े कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। कर्ज का रोना रोने वाली सरकार 12 महीने में 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले चुकी है और इसके अतिरिक्त और कर्जा लेने जा रही है, लेकिन यह पता नहीं कि कर्जा कहां लग रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर सरकार अपने आप को पूरी ताकत के साथ बिना पैसों की तंग हाल सरकार बताने मे मसरूफ है। उन्होंने कहा कि यह सारा कर्ज कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट आरोप है कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की‌ सरकार ने पिछले 13 महीने में एक भी काम हिमाचल प्रदेश की जनता के हित में नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पैसों का रोना-धोना छोड़कर जनता के लिए काम करना चाहिए, जो इनका प्रथम कर्तव्य है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *