नाहन। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के अनाथ बच्चों की मदद के लिए क़ानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। वे शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के पढ़े लिखे नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए राजीव गाँधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना आरम्भ की गई है. इस योजना के तहत प्रदेश को हाल ही में देश भर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह प्रदेश सरकार की राष्ट्र स्तर पर की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विनय कुमार ने कहा कि जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को चरणबद्ध ढंग से भरे जायेंगे और बिना अध्यापक, सिंगल टीचर और दूरदराज के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पदों को भरा जायेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को अपने वायदे के अनुरूप ओपीएस की बहाली की है जिससे प्रदेश में 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। ओपीएस का लाभ मिलने से कर्मचारी वर्ग और उनके परिजनों का भविष्य सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित बना है। उन्होंने स्कूल के परीक्षा भवन निर्माण के लिए वांछित धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होने इसका एस्टीमेट तैयार करवाकर मामला भेजने के लिए कहा।
इस अवसर पर विनय कुमार ने शैक्षणिक व अन्य खेल कूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये। मुख्य अतिथि विनय कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
65 लाख से बने भवन का किया उदघाटन
विनय कुमार ने 65 लाख रूपए की लागत से स्कूल की प्रयोगशाल का किया उद्घाटन भी किया। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, कांग्रेस सचिव नेत्र सिंह, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, रीता रमोल धारटी जोन महिला अध्यक्ष, प्रवीण नेगी, कांग्रेस ओबीसी सेल की अध्यक्ष आशा शर्मा, बी डी सी मेंबर अरुण पाल, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश, प्रधान उषा रानी, प्रधान सेवानंद शर्मा, नीमा ठाकुर, टीना ठाकुर, उमेश शर्मा, प्रधान रामलाल, प्रधान रमेश, युवा कांग्रेस मनीष शर्मा, व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
