Spread the love

शिमला। शिमला जिला के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घण्डल के समीप सोलह मील कॉलेज के पास स्कूल प्रिंसिपल की 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। घटना शनिवार दोपहर की है। इस बिल्डिंग गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

घटना शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर धामी की है। बिल्डिंग में लॉ यूनिवर्सिटी घंडल के स्टूडेंट रहते थे। एक हफ्ते पहले बिल्डिंग में दरारें आ गई थीं। खतरे को देखते हुए बिल्डिंग खाली करा दी गई थी। इस भवन के साथ वाले प्लोट में कार्य चल रहा था, जिस कारण पूरी पहाड़ी दरक गई व धामी डिग्री कालेज के नजदीक तक दरार आई हैं। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। राजकुमार शर्मा शिमला ग्रामीण के अर्की स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी बिल्डिंग गिरने के बाद धामी के 16 मील कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क पर भी दरारें आ गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने बच्चों को इस सड़क को यूज न करने की एडवाइजरी जारी की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *