Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और प्रवक्ताओं की बयानबाजी से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की हवा सरकी है। अब केवल मात्र अपना चेहरा छुपाने के लिए कांग्रेस के नेता मीडिया में तथ्य से परे बयानबाजी कर रहे हैं।

धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सवालों से क्यों भाग रहे हैं ? हिमाचल की जनता पूछ रही है कि कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटी कहां गई। बहनें 1500 रुपए प्रति महीने मांग रही है, युवा लाख नौकरी मांग रहा है, किसान बागबान सभी वर्ग के लोग अपने वादों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमने भी यही सवाल इनसे पूछ लिए तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है। 

धर्माणी ने कहा की शायद मुकेश अग्निहोत्री अपनी खीज मिटाने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के मुट्ठी भर लोग थे तो प्रशासन को 1000 पुलिस वाले लगाने के क्या आवश्यकता पड़ गई थी? कांग्रेस सरकार में डर और भय था क्योंकि उनको पता है कि वह कोई चीज छुपाने का प्रयास कर रहे हैं, पर किए गए कर्म छुपते नहीं है जनता के समक्ष आ ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का धरना प्रदर्शन शानदार रहा।‌ इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा या यह प्रदर्शन संकेतिक था और अनुशासित था। भाजपा के नेताओं ने मंच से बार-बार बोला था कि हम अनुशासन में रहेंगे और सरकार को संकेत देने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। 

महेंद्र धर्माणी ने कहा कि जब भी सरकार बैकफुट पर जाती है तो उनके प्रवक्ता तुरंत सरकार को बचाने के लिए निकल आते हैं, लेकिन शायद यह भूल गए कि प्रशंसा तो जनता को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जनता खुश होती है तो सरकार का ग्राफ बढ़ता दिखाई देता है, पर जब सरकार दुख की सरकार की तरह कार्य करती है तो ग्राफ ढलता दिखाई देता है। वर्तमान परिस्थितियों में तो इस सरकार का ग्राफ और जहाज दोनों डूबते दिखाई दे रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *