????????????????????????????????????
Spread the love
कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव ने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने इस दौरान रथ ग्राउंड, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट हिडिम्बा माता के बैठने के स्थान, प्रदर्शनी मैदान, खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद कुल्लू व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन स्थलों पर किये जा रहे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
सुंदर ठाकुर ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2023 को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसी दिन बैठक बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के कर्टेन रेजर भी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष लगभग 18 देशों ने अपने सांस्कृतिक दल भेजने को हामी भरी है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। ये सभी दल 25 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक परेड में भाग लेकर अपने अपने देशों व राज्यों की समृद्ध संस्कृति से दशहरे में शामिल मेहमानों को रू-ब-रू करवाएंगे। दशहरे के समापन पर 30 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवाल में कुल्लू जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दो स्थानों लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र व प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रदर्शनी ग्राउंड में नया मंच बनाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *