Spread the love

मंडी। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले आपदा प्रभावित देवरी गांव का दौरा करने बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार अमेरिकी सेब को सस्ता कर ( हिमाचली बागवानों के साथ अन्याय कर रही है। जब अमेरिका का सेब सस्ता मिलेगा तो हिमाचल का सेब कौन खरीदेगा?

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से वॉशिंगटन सेब पर आयात शुल्क में कटौती को वापस लेने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल उनका घर है और वे यहां अपनों का दुख बांटने आई हैं। प्रदेश सरकार प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रही है, लेकिन सड़कों, हाईवे और फोरलेन का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करना केंद्र सरकार का दायित्व है। केंद्र सरकार भी प्रदेश को आर्थिक मदद मुहैया करवाए और इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।
सरकार अपने संसाधनों से करेगी मदद
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में इस आपदा के कारण जिन लोगों के घर पूरी तरह से टूट गए हैं, उनके घर दोबारा बनाने में प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से पूरी मदद करेगी। जिन लोगों के घरों का नुकसान पहुंचा और जहां पर डंगे आदि लगाने की जरूरत है, वह काम भी सरकार करेगी।
प्रतिभा सिंह ने भी मोदी सरकार को घेरा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों में हिमाचल को अपना दूसरा घर कहने वाले पीएम आज मदद क्यों नहीं कर रहे और क्यों इस आपदा पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मोदी-मोदी करने वाली जनता को आज उनकी सच्चाई का पता चल चुका है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *