Spread the love
कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत बरशैणी का दौरा किया तथा आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द को साझा किया।
सीपीएस ने कहा कि आपदा की इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आपदा प्रभावितों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत नियमों में संशोधन कर आपदा राहत राशि में 20 गुणा बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए सम्पर्क मार्गों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जहां पुल बाढ़ में बह गये वहां बेली ब्रिज लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारी बारिश से लोगों के खेतों को भारी नुक़सान हुआ है। इसकी मरम्मत के लिए मनरेगा के माध्यम से करवाई जा रही है।
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, पार्षद भूपेंद्र शर्मा, करतार सिंह गुलेरिया, फ्रूट ग्रोवर संगठन के अध्यक्ष और यशपाल ठाकुर खुशी राम, परवीन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश ठाकुर राम कृष्ण, सेना पाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *