Spread the love
कुल्लू। राम सिंह मियां को आज सर्व सम्मति से कृषि, उत्पाद विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल स्पीति का अध्यक्ष चुना गया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के 10 सदस्यों ने भाग लिया। समिति के सदस्य झाबे राम व योगराज ने अध्यक्ष पद के लिए राम सिंह मियां के नाम का प्रस्ताव रखा और उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने राम सिंह मियां के सर्वसम्मति से कृषि उत्पाद विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल स्पिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा की।
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पिति की सदस्य सचिव शगुन सूद ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड, समिति के गैर सरकारी व सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *