Spread the love
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि शनिवार को कुल्लू जिले के सैंज घाटी के दूरदराज गांव शांगड में वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा 22 क्विंटल राशन पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि यह राशन शांगड के साथ लगती उचित मूल्य की दुकानों बरहांगढ़ व मधाना में भेजा जा रहा है ताकि लोगों को राशन की कोई कमी न हो।
उपायुक्त ने कहा कि आज मणिकर्ण घाटी ऊंची चोटी थाच में भेड़ पालकों के लिए भा राशन भेजा जाना था, परंतु खराब मौसम के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि रविवार को भेड़ पालकों के लिए राशन भेजने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोपहरबाद मौसम खराब होने के कारण शांगड़ गांव को भी एक बार ही राशन भेजा भेजा जा सका।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *