Spread the love
शिमला। राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को कुमारसैन उपमण्डल में मानसून आपदा से प्रभावित ग्राम पंचायत मधावनी व खनेटी पंचायतों का दौरा किया और आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस आपदा से प्रभावित हुए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की वर्तमान राज्य सरकार की प्रतिब्धता को दोहराया।

कैबिनेट मंत्रियों ने इस दौरान क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को शीघ्र दुरूस्त करने के आदेश दिए ताकि बागवानों को सेब सीजन में कोई असुविधा न हो। उन्होनें क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आपदाग्रस्त लोगों की हर सम्भव सहायता करें और राज्य सरकार के संशोधित आपदा राहत मैनुअल से लोगों को अवगत करवाएं।

इस दौरान क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने दोनों कैबिनेट मंत्रियों को आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुुत किया।
इसके उपरान्त दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र की ननखड़ी तहसील का दौरा किया और खोलीघाट, गाहन, अड्डू, जबालडा, खड़ाहन आदि क्षे़त्रों में आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की और राजस्व अधिकारियों को राज्य सरकार के संशोधित मैनुअल के तहत शीघ्र राशि प्रदान करने के आदेश दिए।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्रियों ने कुमारसैन उपमंडल की ग्राम पंचायत जरोल, थानेदार, भुट्टी का भी दौरा किया और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेन्द्र मोहन, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *