कुल्लू। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन सचिन का कुशलक्षेम जाना तथा कहा कि सचिन के ईलाज का सारा खर्चा विभाग उठाएगा।
उन्होंने इस दौरान आपदा के दौरान घायल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का हाल चाल भी जाना। अपर खलाडा में पेयजल योजना की मरम्मत करते वक्त सचिन को चोट लग गई थी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेसराम आजाद, सीएमओ डॉ. नागराज, एमएस डॉ. नरेश भी उनके साथ थे।
