Spread the love
शिमला। शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान और उप-महापौर उमा कौशल सहित अन्य पार्षदों ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए महापौर और उप-महापौर ने अपना एक महीने का मानदेय ‘आपदा राहत कोष-2023’ के लिए प्रदान किया है।
महापौर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि नगर निगम शिमला के कई पार्षदों ने आपदा राहत कोष में योगदान देने के लिए इच्छा व्यक्त की है।
निगम के कंगनाधर वार्ड के पार्षद आरआर वर्मा ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 6 लाख रुपये के चेक के रूप में अपने कार्यकाल के पांच वर्ष का मानदेय प्रदान किया।
पार्षद गीतांजलि भागड़ा ने 2 लाख रुपये, पार्षद आलोक पठानिया ने 7000 रुपये तथा पार्षद कृष्ण राम ने 5100 रुपये की राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने इस बहुमूल्य योगदान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावितों की पीड़ा को कम करने में मददगार साबित होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *