Spread the love

शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में युवा सेवा एवं खेल विभाग में कार्यरत कोच सतीश शर्मा को भारतीय अंडर-19 (लड़के) विश्व चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 15 से 30 जुलाई तक सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्पोर्ट्स ऑर्थोरिटी ऑफ गुजरात भावनगर में शुरू हो गया है। उसके बाद भारतीय वॉलीबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए सनजॉन अर्जेंटीना रवाना होगी। यह विश्व चैंपियनशिप 2 से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

वॉलीबॉल कोच सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटेगी। सतीश शर्मा के भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच बनने पर युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपनिदेशक सुबोध रमोल, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा और विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। सतीश शर्मा इससे पहले ऊना में 2007 से 2014 तक भी बतौर वॉलीबॉल कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 250 युवाओं को नेशनल तथा इंटरनेशनल प्लेयर बनाया। लगभग इतने ही प्लेयर्स को सरकारी नौकरी में सेवा करने में मदद की। सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम गुजरात में कड़ी मेहनत कर रही है। उन्हीं पूरी उम्मीद है कि लडक़ों की युवा और प्रतिभवान टीम पदक लेकर ही भारत लौटेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *