????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एक जिम्मेदार कारपोरेट निकाय के रूप में तथा हिमाचल प्रदेश में लगातार वर्षा एवं विनाशकारी बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, एसजेवीएन के कर्मचारी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन के रूप में लगभग 55,00,000/- रुपए (पचपन लाख रुपए) का अंशदान कर रहे हैं।

शर्मा ने आगे बताया कि एसजेवीएन ऐसी विकट परिस्थितियों में समाज एवं सरकार का सहयोग करने में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एसजेवीएन और उसके कर्मचारी राज्य एवं उसके लोगों के साथ सदैव साथ खड़े रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि हिमाचल वर्तमान समय में भयंकर बाढ़ की चपेट में है, जिससे मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा हजारों लोग सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। अत्यधिक वर्षा एवं बादल फटने से बाढ़, भूस्खलन, घर एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है। बाढ़ राहत उपायों में सरकार के प्रयासों में सहायता करने के लिए एसजेवीएन हमेशा अग्रणी रहेगा।

नन्द लाल शर्मा ने राज्य में लगातार वर्षा के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *