Spread the love
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत राम नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मिलट क्यूनल कलबोग सड़क पर लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है ताकि यहां के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं है इस दृष्टि से क्षेत्र की सड़कों को चरणबद्ध तरीके से ठीक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्कूल भवन निर्माण में 70 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएंगी, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए सेवा एवं समर्पण भाव से कार्य किए जायेंगे ताकि यहां की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए संशोधित अनुमोदन प्राप्त कर बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बागवानी का हमारे आर्थिकी में अहम भूमिका अदा करता है। इस दृष्टि से बागवानी के सुदृढ़ीकरण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि बागवानों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना हमारे सरकार की प्राथमिकता
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन रामनगर में रामनगर, नगान तथा आसपास की पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर अवश्य रूप से निपटारा किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लोगों की मांगों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
स्थानीय प्रधान समीक्षा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया तथा स्थानीय समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, उपमंडलाधिकारी चेतना खड़वाल, तहसीलदार अरुण शर्मा, कांग्रेस युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed