बिलासपुर। बिलासपुर के बंदला क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के अतर्गत पैराग्लाइडिंग को आरम्भ करने के लिए सोमवार को जांच व निरिक्षण उडान भरी गई। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि बंदला क्षेत्र से पैराग्लाइडिंग (साहसिक खेल को आरम्भ करने के) के लिए आज जांच व निरिक्षण के लिए उडान पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी की देखरेख व निगरानी में भरी गई।
डीसी ने बताया कि बंदला से यह उडान भरी गई तथा लुहणु मैदान में पैराग्लाईडर उतरे। उपायुक्त ने बताया कि बंदला से पैराग्लाइडिंगं खेल को आरम्भ करने से पूर्व यह जायजा लिया गया था जिसके तहत निदेशक पर्वतारोहण सस्थान अविनाश नेगी ने पैराग्लाइडिंग के लिए इस साइट सही करार दिया तथा पैराग्लाइडिंग आरम्भ करने के लिए अनुमोदित किया।
उल्लेखनीय है कि खेलों की दृष्टि से मुख्यालय बिलासपुर अत्यंत उपयुक्त क्षेत्र है। पैराग्लाइडिग के आरम्भ होने से इस क्षेत्र मे पर्यटन के विस्तार की सम्भावना को भी नई उडान मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीन कुमार, तहसीलदार वीना, वन विभाग के अधिकारी तथा इस कार्य के लिए बनाई गई तकनीकी समीति के सदस्य भी उपस्थित थे।
