धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के देहरा परिसर के राधा कृष्ण कम्यूनिटी केंद्र की हिमाद्री आर्ट गैलरी में वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। इसमें दृश्य कला विभाग के अंतर्गत बीएफए, एमएफए, पीएच.डी. चित्रकला के सभी विद्यार्थियों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। छात्रों ने विभिन्न कला माध्यमों के जरिये मानवीय जीवन, महिला सशक्तिकरण, मिनिइचर कला, थंका कला, हिमाचली संस्कृति तथा पर्यावरण के साथ मानवीय संबंध, इन्सान के सपने आदि विषय को जोड़कर प्रस्तुत एवं प्रदर्शित किया।
इस वार्षिक कला प्रदर्शनी में विभाग के 116 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी छात्रों को कुलपति की ओर से पुरस्कार भी दिए गए और उनका हौंसला बढ़ाया तथा विधार्थियों की कलाकृतियों की प्रसंशा की। उन्होंने विधार्थियों को कला के द्वारा उद्यामशीलता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों की कलाकृतियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिये विश्वविद्यालय परिसर में भविष्य में कलावीथिका का निर्माण किया जाएगा। दृश्य कला स्कूल की अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. निरुपमा सिंह ने विधार्थियों की कलाकृतियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह हर छात्र को कला के द्वारा मंच दिया गया है और इसी तरह के विभिन्न कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के सत्र में अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, परिसर निदेशक प्रो. नारायण सिंह राव, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीत सिंह एवं सप्तसिन्धु परिसर के आचार्यगण तथा शोधार्थी एवं अन्य सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
