धर्मशाला। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत नरवाना खास में पंद्रह लाखकी लागत से बनने वाले खेल मैदान और जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद कण्ड बगियाड़ा में पंद्रह लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया।
उन्होंने इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के राधा कृष्ण मंदिर श्यामनगर में जनता ही जनार्धन प्रोग्राम में शिरकित की। स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर सुधीर शर्म ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाददेकर जो विश्वास दिखाया है उसके लिये वे ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि विकास को लोगों की मांग और इलाके की जरूरत के अनुसारआगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगो को चरणबद्ध पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूतढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में टीन शेड और संसारी माता मंदिर का साइट विजिट किया और इनका कार्य जल्दी पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, पार्षद वार्ड 10 शेलेंद्र आचार्य, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, उप प्रधान कण्ड बगियाड़ा सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कण्ड बगियाड़ा रेशमा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागजगतार ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्यलोग उपस्थित रहे।
