शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश को केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
