Spread the love
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव के वक्त मतदाताओं को रिझाने के मकसद से घोषित लोक लुभावन गारंटियों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि गांरटियां फेल होने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को अपना बता कर कांग्रेस शिमला के मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश में है। डॉ. बिंदल रविवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे। विधायक रणधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा व सचिव पायल वैद्य भी इस दौरान उपस्थित थे।
डॉ. बिंदल ने कहा कि जनता को लग रहा था कि अभी एक चुनाव गया है और अब दूसरा चुनाव आ गया है। लिहाजा इनकी सभी गरंटिया पूरी हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री अपनी गारंटियों से बचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के कई वार्डों में तो बहनों ने कांग्रेस के नेताओं को पकड़कर पूछा कि उनके 1500 महीना कहां है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख बहनें, एक लाख युवा और सेब भगवान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार तो 300 यूनिट बिजली फ्री भी जनता को नहीं दे पाए। अभी भी इनकी गारंटियां हिमाचल प्रदेश में लगभग 50 हजार दीवारों पर लिखी दिखाई देती है। सरकार का सच खुल कर जनता के सामने आया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता केंद्र सरकार द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट और धनराशि का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। अगर 1506 करोड़ रुपए का रोपवे, 1813 करोड़ की पेयजल योजना और 1600 करोड़ की फोरलेन योजना अगर किसी ने प्रदेश को दी है तो वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर कहते हैं कि सरकार के पास पैसा नहीं है। अब जनता सब समझ रही है कि जब सरकार के पास पैसे ही नहीं है तो यह जनता से किए गए वादे कैसे पूरा कर सकते हैं। जनता ने अब मन बना लिया है कि वह इन नगर निगम चुनावों में भाजपा के साथ चलेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *