Spread the love

शिमला। जिला के रामपुर बुशहर के बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गीत तैयार किया है, जिसे मास्टर भाविक के अलावा प्रसिद्ध गायक डॉ. कपिल शर्मा ने भी अपनी आवाज़ दी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर सांय इस गीत को रिलीज़ किया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक रवि ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द कराड़ तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव गिन्नी चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *