Spread the love

शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां सुन्नी क्षेत्र के आराध्य देव पंदोआ मंदिर के प्रांगण में बिशू मेला के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुन्नी डैम परियोजना में स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा की जाएगी और उन्हें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुन्नी क्षेत्र में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिससे निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देव संस्कृति हमारी प्रदेश की अनमोल धरोहर है तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए और इसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने मेला कमेटी को 25000 देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *