Spread the love
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को पालमपुर के समीप परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास भवन में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उनसे मिले सानिध्य से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों लोगों की आस्था व श्रद्धा के प्रतीक डेरा प्रमुख से भेंट होना एक बड़ा मौका था। उन्होंने पूर्व में कोविड काल के दौरान राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा निभाई गई भूमिका और जनसेवा के लिए उनका आभार जताया। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड काल में जब अस्पतालों में कोविड रोगियों को रखने के लिए जगह की कमी महसूस हुई तो हिमाचल में परौर सहित अन्य डेरों में भरी कोविड सेंटर बनाए गए जिनमें राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े प्रतिनिधियों और सेवादारों ने अपने पूरे तन मन से उनकी सेवा की।
गौरतलब है कि इन दिनों राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास भवन में लोगों को सत्संग की वर्षा कर रहे हैं। कोविड के बाद उनका यहां आने से इस बार बड़ी संख्या में हिमाचल सहित पंजाब व हरियाणा व अन्य स्थानों से उनके अनुयायी यहां पंहुचे हैं।
इस दौरान सुलह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक अरूण मेहरा, विशाल नैहरिया, मुल्ख राज प्रेमी तथा त्रिलोक कपूर तथा पूर्व मीडिया समन्वयक मुख्यमंत्री विश्व चक्षु सहित अन्य शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *