Spread the love

शिमला। शिमला नगर निगम चुनावों के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 8 अप्रैल 2023 तक पार्टी के उन नेताओं व कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किये है जो शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के इच्छुक उम्मीदवारों से शिमला नगर निगम चुनाव के लिए सादे कागज पर अपने पूरे बायोडाटा के साथ आवदेन करने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि उनके यह आवेदन 8 अप्रैल 2023 सांय 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अवश्य पहुंचे जाने चाहिए, आवेदन मेल hpccmcelections2023@gmail.com के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी किसी भी आवदेन पर कोई विचार नहीं होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *