Spread the love
धर्मशाला। धर्मशाला डिग्री कालेज और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों के लिए प्रदेश सरकार ने 45 लाख रुपए की धनराशि मंजूर की है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने जनता की मांग पर यह पैसा मंजूर करवाया है। ये जानकारी धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने दी।

सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला डिग्री कालेज को ही 15 लाख रुपए का बजट मिला है। इसके तहत धर्मशाला कालेज में 5 लाख रुपए से आउटडोर जिम बनेगा। इसके अलवा आउटडोर गार्डन-बेंच पर भी पांच लाख रुपए खर्च होंगे। कालेज में बास्केटबाल कोर्ट में सिंथेटिक लेयर भी बिछेगी।

उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ी व राजकीय पाठशाला कोतवाली बाजार को 15-15 लाख प्रति स्कूल मिले हैं। इसमें दोनों स्कूलों में 8-8 लाख रुपए से सिविल वर्क किए जाएंगे। इसके अलावा दोनों स्कूलों में सात-सात लाख रुपए मैटीरियल खरीद पर खर्च किए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में एक समान विकास करवाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कार्यों को स्पीड अप किया गया है। पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, राजस्व अधिकारियों को जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। इसी तरह कृषि व बागबानी अधिकारी गांवों में जागरूकता कैंप लगा रहे हैे। कूहलों को अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पास्सू सब्जी मंडी और ओबीसी भवन को प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *