Spread the love

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए डीसी शिमला आदित्य नेगी ने सोमवार को रिजर्वेशन रोस्टर जारी कर दिया। शिमला नगर निगम के कुल 34 वार्डों में से 20 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें‌ से आधे वार्ड महिलाओ के लिए आरक्षित हैं। इनमें14 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए, 3 अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए और 3 वार्ड अनुसूचि जाति के लिए रिजर्व होंगे।

MC शिमला का रुल्दू भट्टा, कैथू, टुटु, मज्याठ, कच्चीघाटी, टूटीकंडी, राम बाजार, लोअर बाजार, संजौली चौक, लोअर ढली, मल्याणा, पंथाघाटी, कसुम्पटी, न्यू शिमला सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन सीटों पर केवल महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेगी।
वहीं, अनाडेल, नाभा और विकासनगर वार्ड को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तथा फागली, कृष्णानगर और खलीणी वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को रिजर्व रखा है।
उधर, भराड़ी, समरहिल, बालूगंज, जाखू, बैनमोर, इंजनघर, अपर ढली, शांति बिहार, भट्टाकुफर, सांगटी, छोटा शिमला, कंगनाधार, पटयोग और कनलोग वार्ड ओपन रखे गए। इन वार्डों से पुरुष व महिला कोई भी चुनावी मैदान में उतर सकेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *