Spread the love
ऊना। जिला में किसानों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए ड्रैगन फ्रूट की खेती को वैकल्पिक व्यावसाय के रूप में अपनाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों के 43 किसानों द्वारा ड्रैगन फ्रूट की जा रही है तथा 1.72 हैक्टेयर भूमि पर 3,784 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट के आगामी पौधा रोपण मौसम में हरोली, अंब, ऊना तथा गगरेट में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाएगा।
डीसी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के बगीचों का भ्रमण कर पौधों की कामयाबी तथा किसानों की फीड बैक लें ताकि अन्य स्थानों पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के संबंध में बेहतर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ड्रैगन फ्रूट उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें तथा मनरेगा के माध्यम से किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजें। उन्होंने उपनिदेशक उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *