Spread the love

शिमला। लॉकडाउन के दौरान जीवन बचाने की मुहिम के तहत उमंग फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र में आज आठवां रक्तदान शिविर ठियोग के नजदीक ग्राम पंचायत धरेच में लगाया। इसमें महिलाओं और युवाओं ने समेत 32 लोगों ने खून दान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सत्या शर्मा ने की। 
उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी और शिविर के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि स्थानीय पंचायत, महिला मंडलों और युवक मंडलों ने भी शिविर में सहयोग किया। आईजीएमसी ब्लड बैंक से डॉ शिवानी के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर कोरोना संक्रमण और रक्तदान को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। शिविर में सरकार के कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
धरेच पंचायत की प्रधान सत्या शर्मा ने पंचायत में पहली बार रक्तदान शिविर लगाने के लिए उमंग फाउंडेशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी और लोग रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा के कामों से भी जुड़ेंगे। उनके पुत्र संजीव शर्मा और पुत्री प्रियांशु शर्मा ने भी रक्तदान किया। उमंग फाऊंडेशन के ट्रस्टी डॉ. सुरेन्दर कुमार ने 18वीं और अंजलि शर्मा ने पहली बार खून दान किया।
विनोद योगाचार्य ने कहा कि शिविर के संचालन में उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. सुरेन्दर कुमार के साथ संजीव शर्मा, तेजू नेगी, सवीना जहाँ, अभिषेक भागड़ा, राकेश शर्मा, दीपक शास्त्री और कमल नेगी ने सहयोग दिया।  इस अवसर पर  पंचायत के उप प्रधान शिवराम शर्मा और बीडीसी मेम्बर शिव शरण शर्मा भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *