शिमला। हिमाचल में आज कोरोना विस्फोट हो गया। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 64 मामले आए। सोलन और सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के 26-26 मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के पांच, ऊना जिले में चार, हमीरपुर में दो और मंडी में एक मामला सामने आया है। अब हिमाचल में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1521 हो गया है। इनमें से 1059 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 436 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में इस रोग से 29 मरीज ठीक हुए हैं।
