शिमला। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने योजनाबद्ध विकास से शाहपुर की तस्वीर बदलने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने क्षेत्र की प्रगति के लिए विजन डाक्यूमेंट की अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए शाहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए 25 बिंदुओं पर प्रमुखता से काम करने की बात कही।
पहली मर्तबा चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंचे केवल सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने शाहपुर क्षेत्र के विकास से जुड़े 25 मुख्य बिंदु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर कार्य को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।उनका प्रयास है कि समावेशी और टिकाऊपने वाले विकास में सब भागीदार बनें और एक साथ आगे बढ़ें।
“ये हैं शाहपुर के विकास की प्राथमिकताएं“
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्तरोन्त कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसा शाहपुर बाजार जोकि पठानकोट-मण्डी फोर लेन के एरिया में आया है, उसे फैक्टर-2 के तहत क्लेम दिलाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही पार्किंग प्लान द्रमण को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की कोशिश होगी, ताकि ऐतिहासिक नगर शाहपुर तथा द्रमण बाजार को उजड़ने से बचाया जा सके।
पठानिया ने कहा कि एचआरटीसी वर्कशाप धर्मशाला के साथ सुधेड़ पंचायत में धर्मशाला शहर से निकले पूरे कचरे की बहुत बड़ी डंपिंग की जाती है। इस डंपिंग साइट को शीघ्र स्थानान्तरित कराने तथा कचरे के निपटान के लिए शिमला के शोधी की गई व्यवस्था की तर्ज पर कूड़ा निपटान सयंत्र लगाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्राथमिकताओं को भी गिनाया।