अन्नपूर्णा संस्था इससे पहले अस्पताल में ही तीमारदारों को निशुल्क भोजन की सेवा भी कई वर्षों से उपलब्ध करवा रही है। इस सेवा के तहत मरीजों को अस्पताल में ही विस्तर उपलब्ध होंगें। इसके अलावा कंबल, रजाई, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, बैसाखी, रूम हीटर, भाप देने की मशीन, वाकर, यूरिन पॉट, गर्म पानी की बोतल सहित अन्य कई सामान निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा। वहीं अब मरीजों को फोटोस्टेट के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि इसी काउंटर पर निशुल्क फोटोस्टेट होंगे।
इस अवसर पर डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि ब्लड बैंक सोसाइटी व अन्नपूर्णा संस्था के सहयोग से आरकेएस ने यहां पर इस तरह की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यहां पर इसी काउंटर पर खिचड़ी व दलिया भी मरीजों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जो भी दानी सज्जन रोगी कल्याण समिति को दान देना चाहते हैं वे भी इसी काउंटर पर दे सकते हैं। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र शर्मा व अन्नपूर्णा संस्था के अध्यक्ष विनीत सूद भी उपस्थित रहे।
