मंडी। जिला मंडी की सदर पुलिस थाना की टीम ने लग्जरी बस में सवार एक व्यक्ति से 1 किलो 36 ग्राम चरस बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस की टीम नाके के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी तो इसी बीच एक लग्जरी बस को तलाशी के लिए रोका गया। जब पुलिस ने बस की तलाशी लेना शुरू की तो एक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त चरस की खेप बरामद हुई।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि लग्जरी बस में चैकिंग के दौरान बस में सवार युवक से चरस की खेप बरामद की गई है। आरोपी महाराष्ट्र राज्य का है, जिसे गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
