रिकांगपिओ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक तरूण राठी (भा.प्र.से.) ने यहां उपायुक्त कार्यालय में चुनाव से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और निष्पक्ष चुनाव करवाने हेतू मिलकर कार्य करने का आहवान किया।
उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रतिशतता को और बढाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों को ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण देने तथा अतिरिक्त ईवीएम/वीवीपैट के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डाॅ शशांक गुप्ता ने सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक को जिला में चुनाव संबंधी तैयारियों से अवगत करवाया और जिला में निष्पक्ष चुनाव सम्पन करवाने का आश्वाशन दिया।
बैठक में सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार गौतम, एसडीएम नीचार बिम्ला देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
