ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की कैबिनेट की हार बुरी तरह होगी। इससे पता चल जाएगा कि भाजपा सरकार ने केवल भाई भतीजावाद व तानाशाही ही की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी नीति व नीतियों पर भरोसा नहीं है, इसलिए वोट मांगने के लिए बाहर से नेता बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभद्र व निम्न स्तर की राजनीति करने का कार्य भाजपा नेता कर रहे हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि कर्ज, मंहगाई, बेरोजगारी, केन्द्रीय योजनाओं, हवाई पट्टी पर जवाब देने से जयराम क्यों डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूत सरकार दिसम्बर माह में सत्ता में आएगी और हिमाचल प्रदेश में विकास बढ़ाने का कार्य करेगी।
वीरभद्र का विजन शानदार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह रहे हैं। उनका हिमाचल विजन शानदार रहा है। भाजपा सरकार वीरभद्र सिंह के विजन को बेशक नकार रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी वीरभद्र सिंह के विजन को बढ़ाते हुए विकास कार्य करेगी।
