सोलन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोलन की कुलदेवी मां शूलिनी के दर्शन कर हिमाचल प्रदेश व देश की जनता के कल्याण की कामना की।

मां शूलिनी की पूजा करने के बाद ठोडो मैदान पहुंचने से पूर्व प्रियंका गांधी ने ओपीएस की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से भी मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने OPS की मांग कर रहे कर्मचारियों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। इस दैरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
