Spread the love

मनाली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुबह अचानक बालीवुड क्वीन कंगना रणौत के घर सिमसा पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कंगना के साथ शिष्टाचार भेंट की। कंगना रणौत सुकून के पल बिताने मनाली पहुंची है। कंगना ने मनाली के सिमसा में अपना आशियाना बनाया हुआ है, जिसका नाम यहां के आराध्य देव कार्तिक स्वामी के नाम कार्तिकेय रखा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की किसी को खबर नहीं थी। अचानक सुबह पौने नौ बजे सीएम का काफिला मनाली सर्किट हाउस से निकला और सीधे सिमसा जाकर रुका। लोगों को लगा कि काफिला शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के घर जा रहा है। लेकिन काफिला सीधा कंगना रणौत के घर पहुंचा। कंगना के आसपास रहने वाले लोग सुबह सुबह सीएम के काफिले को सिमसा देख हैरान रह गए। मुख्यमन्त्री व शिक्षा मंत्री ने आधा घण्टा कंगना से शिष्टाचार भेंट की। हालांकि शिक्षा मंत्री तो पड़ोसी होने के नाते कंगना से मिलते रहते हैं लेकिन सीएम पहली बार कंगना से मिलने सिमसा पहुंचे। कंगना के पड़ोसियों ने बताया कि कंगना दो दिन पहले मनाली पहुंची है। वह जब से आई हैं, तब से आशियाने से बाहर नहीं निकली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *