Spread the love
शिमला। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण एवं कसुम्पटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार इन क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से कम मतदान का विश्लेषण करना था। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बूथ स्तर पर आ रही समस्या तथा उनका निपटारा करना था ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग प्रतिशत दर्ज की जा सके। उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिशत मतदान करवाने का आग्रह किया ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का निष्पादन हो सके।

शिवम प्रताप सिंह ने बूथ स्तर के अधिकारियों से वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह को जाना। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रतिशत कम होने की मुख्य वजह मतदाता सूची में दोहरा पंजीकरण, प्रवासी मजदूर, कर्मचारी आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा, जिसके लिए उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, ओएसडी स्वीप नीरज शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार पवन, रत्न, कानूनगो, अन्य अधिकारीगण एवं बूथ स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed