Spread the love
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सचिव प्यार सिंह कंवर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जन्मजयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पुष्पांजलि अर्पित की।
सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रणाली पर आधारित है। इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने एक पत्र पढ़ा।
इस मौके पर कश्यप ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को हुआ था। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जन्म जयंती पर शत-शत नमन, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों और प्रदेशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *