Spread the love
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता के प्रति स्नेह अद्भुत है और हिमाचल की जनता भी उनको बहुत प्यार करती है।
कश्यप ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि भाजयुमो द्वारा मंडी में आयोजित युवा रैली भव्य ऐतिहासिक पूर्ण रूप से सफल होगी और मंडी में नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में 1 लाख से भी ज्यादा युवा भाग लेने जा रहे हैं। इस रैली से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि इस रैली में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से 20 युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि युवा संकल्प रैली से प्रदेश में काफी हलचल पैदा हुई है और यह प्रथम बार है कि एक प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बयानों से साफ दिख रहा है कि कांग्रेस वर्तमान समय में हताश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हिमाचल में जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा‌ कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने हिमाचल में कितना रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि सुक्खू को केवल ब्यानबीर बनकर जनता को गुमराह करना बंद करना‌ चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने स्वावलंबन योजना से युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया है और इस स्कीम के अंतर्गत 4000 से ज्यादा यूनिट लग चुके हैं। आज हिमाचल का युवा नौकरी देने वाला बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से धरातल पर काम किया है, जिससे कांग्रेस पार्टी बौखला गई है।
कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है और भाजपा एकता के साथ हर चनौती का सामना करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे और भाजपा एक मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव कौन लड़ेंगे, वह उनका शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिताऊ चेहरों को टिकट देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed