Spread the love
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के नेरवा में 175 करोड़ रुपए लागत की 30 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। जयराम ठाकुर ने 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंडला-साड़ी सड़क, 2.88 करोड़ रुपये की मशरैन-थियारा सड़क, 3.74 करोड़ रुपये की सगरोटी-मानियोटी सड़क, 3.83 करोड़ रुपये से निर्मित धरतुआ-घरीन (मगरोग) मार्ग और 9.09 करोड़ रुपये की शीरगाह-शालन सड़क, 82 लाख रुपये की लागत से निर्मित शीकियार संदली भोलाला संपर्क मार्ग और अजीतपुर-गड्डा बावरा संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये से निर्मित थरोच-मंधाना सड़क, 3.97 करोड़ रुपये की किरी-खराचली सड़क, 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना जारवा-जंदर, 25 लाख रुपये की लागत से नानू-कुथार बड़ाधर, कनूरी सड़क के उन्नयन, 8.89 करोड़ रुपये लागत की बालघर, तिहाना धार, मेहाधार, बटेवारी, कलाना, सुजना सड़क, घोरना-देवठ रोड पर बलसन खड्ड पर 85 लाख रुपये के पुल और ग्राम पंचायत कुठार, बासाधार, बागरी और गोरना के विभिन्न गांवों के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का उदघाटन भी किया। उन्होंने सरैन में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल, चौपाल में आयुर्वेदिक औषधालय, देहा में अग्निशमन चौकी, पुलबाहल में नवस्तरोन्नत पशु चिकित्सालय और चौपाल में अग्निशमन चौकी से स्तरोन्नत अग्निशमन केंद्र का शुभारंभ भी किया।
इनके अलावा मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इनमें चौपाल में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 10.23 करोड़ रुपये की पांच उठाऊ पेयजल योजनाओं के कार्य, नेरवा के लिए 25.61 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना, 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजना सुंडला गडाह, ग्राम पंचायत ननहार में पेयजल योजना झीना जुबड़ी का सुदृढ़ीकरण 1.05 करोड़ रुपये, पेयजल योजना नियोटी खड्ड-उप महल नाओ धार, उप महल बावी और उप महल रूसलाह 5.73 करोड़ रुपये और चौपाल विधानसभा क्षेत्र की पांच पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं रेट्रोफिटिंग के लिए 10.23 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति उपमंडल चौपाल के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के 14.67 करोड़ रुपये के सुदृढ़ीकरण कार्य, जल शक्ति उपमंडल कुपवी के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के 5.07 करोड़ रुपये के सुदृढ़ीकरण कार्य, आरडीएसएस योजनाओं के तहत चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 30.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, तहसील ठियोग में एशियन विकास बैंक की मदद से बाग बरोग, बैचर, शिरगुली और देउठी की पुरानी पेयजल योजनाओं के 4.34 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्य, जल शक्ति उपमंडल सैंज के तहत पुरानी योजनाओं के 12 करोड़ रुपये के सुदृढ़ीकरण कार्य और 1.57 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना खगना अप्पर और सुंडला गराह के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला भी रखी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed