मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी जिले के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के जोगिन्द्रनगर मेला मैदान में लगभग 370 करोड़ रुपये की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) जोगिन्द्रनगर में 1.15 करोड़ रुपये से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय स्नातक महाविद्यालय लडभड़ोल (चरण एक) के अन्तर्गत 7 करोड़ रुपये से निर्मित भवन, राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय स्नातक महाविद्यालय जोगिन्द्रनगर के लिए 1.75 करोड़ रुपये से निर्मित कैंटीन ब्लॉक, चौंतड़ा में 30 लाख रुपये से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन, सांढा में ब्यास नदी पर 24.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, कोलंग खड्ड-दो पर 90 लाख रुपये से निर्मित पुल, कोआंग खड्ड-एक पर 35 लाख रुपये से निर्मित पुल, ढेलू से भटेड़ सड़क का 12.85 करोड़ रुपये से उन्नयन, एहजू से सुजा सड़क का 3.07 करोड़ रुपये से उन्नयन, गलू से भटवाड़ सड़क का 6.02 करोड़ रुपये से उन्नयन और चक्का से झमेहड़ सड़क का 2.79 करोड़ रुपये के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने जोगिन्द्रनगर मंडल के अंतर्गत मकरीड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप मण्डल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपली का उद्घाटन भी किया। इसके अतिरिक्त 30 बिस्तर क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लडभड़ोल को 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से स्तरोन्न्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौंतड़ा का शुभारम्भ भी किया।
जय राम ठाकुर ने 6.37 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली भला का रिहड़ा कुट खेतरू नमेलड़ी गंगोटी सड़क, जालार कोछू रोपड़ी डुघली सड़क की 6.32 करोड़ रुपये से होने वाले मेटलिंग और टारिंग कार्य, 4.77 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली कुनी कटकल भलाड़ा रैंस सड़क, 2.71 करोड़ रुपये के रतकल चंगेर बंगोटा चकरोड़ खद्दर मार्ग के शेष कार्य मेटलिंग व टारिंग कार्य, 4.18 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले सिमस से ग्वैला सड़क, 4.75 करोड़ रुपये से होने वाले पंडोल पतनू सड़क के निर्माण एवं मेटलिंग एवं टारिंग, 5.10 करोड़ रुपये से कामेहर रोपी छो समौना मार्ग के शेष मेटलिंग व टारिंग कार्य, तहसील लडभड़ोल में 2 करोड़ रुपये से एफएचटीसी और जलापूर्ति योजना तनसाल, कड़सा, बाग के स्रोत का सुदृढ़ीकरण कार्य, तहसील जोगिंदरनगर में से ग्राम पंचायत बुहला भरयाड़ा, पिपली, द्रुब्बल और द्राहल के लिए 12.99 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना, उप मण्डल चौंतड़ा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 6.52 करोड़ रुपये से स्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य और भड़ोला, टकड़ी, डोहग, सैंथल तथा चौंतड़ा गांवों के लिए 73.30 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने लड़भड़ोल क्षेत्र के लिए 66.52 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और ब्यास नदी किनारे कोटला गांव के पास 7.45 करोड़ रुपये, गांव कोठी के पास 7.45 करोड़ रुपये तथा लड़भड़ोल-लांगणा के पास 7.46 करोड़ रुपये की तीन बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने 25.85 करोड़ रुपये की उठाऊ पेजयजल योजना नेरी, चिमणु, लांगणा, पेयजल योजना कनारग, फागला, पेयजल योजना कठौन, पंजालग, पेयजल योजना खुडी रस, पेयजल योजना डुघ, टोडल, गडयारा, पेयजल योजना खडीहार और पेयजल योजना चतुर्भुजा बसाही, 1.66 करोड़ रुपये से बनने वाले पशु अस्पताल लड़भड़ोल, पोल्ट्री फार्म चौंतड़ा में 1.98 करोड़ रुपये के हैचरी भवन, कुड महादेव में 2 करोड़ रुपये के गौसदन, प्रेस क्लब जोगिंद्रनगर भवन 10 लाख रुपये, पंजालग में 50 करोड़ रुपये से बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय, चौंतड़ा में बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम 5.69 करोड़ रुपये, वन विश्राम गृह ढेलू 54 लाख रुपये और डोहग में एचआरटीसी वर्कशॉप का शिलान्यास भी किया।
