Spread the love
शिमला। कांग्रेस हिमाचल में महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता की गारंटी दी है। एआईसीसी प्रवक्ता अल्का लांबा ने शनिवार को शिमला में प्रैस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया।
अल्का लांबा ने इस मौके पर एक फार्म भी मीडिया के समक्ष जारी किया किया, जिसे हिमाचल में महिलाओं को दिया जा रहा है। महिलाएं इस फार्म में दिए कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपना रजिस्टेशन करवाएंगी, इस तरह कांग्रेस की यह गारंटी उनके पास चली जाएंगी। इसका रिकार्ड भी रहेगा। इस गारंटी के तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माह की पहली तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रुपए आएंगे।
अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के 2017 के घोषणा पत्र को प्रदेश में महिलाओं के माध्यम बांट कर इसमें महिलाओं के लिए किए गए वादों को पूरा करने के बारे में उनसे इसके लिए नंबर मांगे थे, जिनके लिए शून्य नंबर महिलाओं ने दिए हैं।
महिला आईएएस अधिकारी की भी नहीं हो रही सुनवाई
अल्का लांबा ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को सशक्त करने की बात कही थी, लेकिन हालात यह है कि आम महिला तो दूर, राज्य की एक महिला आईएएस अधिकारी भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। सीनियर आईएस अधिकारी निशा सिंह यह कहने को मजबूर हो गईं कि यहां महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है, महिलाओं की सुनवाई नहीं है। सरकार में महिला आईएस अधिकारी की भी सुनी नहीं जा रही। उन्होंने कहा कि गुड गर्वनेंस का दावा किया जा रहा है, लेकिन गुड गर्वनेंस की हालात यह है कि एक महिला आईएएस सरकार और प्रशासन से सवाल उठाल उठाती हैं। मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत करती हैं और मुख्यमंत्री कार्रवाई और जवाब की बजाए मुंह मोड़ देते हैं।
प्रधानमंत्री को महिलाएं लौटाएंगी गैस सिलेंडर
अल्का लांबा ने कहा कि भाजपा ने उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर तो दे दिए, लेकिन सिलेंडर इतने मंहगे कर दिए गए कि आज सिलेंडर 1100 रुपए से भी पार जा चुका है। महिलाएं मंडी के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को अपने गैस सिलेंडर वापस करेंगी, ताकि मोदी सरकार या तो इन सिलेंड़रों को वापस ले या सिलेंडर के दाम कम करे। अल्का लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस सभी 68 क्षेत्रों में सम्मेलन कर जयराम सरकार को घरेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिलाएं भोली जरूर हैं, लेकिन वे जागरुक है। इस प्रैस कांफ्रेंस में राज्य महिला कांग्रेस उपाघ्यक्ष वृन्दा सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा, महिला कांग्रेस महासचिव कविता कंवर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनिता वर्मा भी मौजूद रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *