कुल्लू। टीबी मुक्त हिमाचल अभियान को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी मुक्त हिमाचल अभियान जोकि 21 दिनों के लिए 12 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीबी उन्मूलन कार्यक्रम टीम घर घर जाकर एक्टिव केस फाइंडिंग का कार्य करेगी।
सरकैक ने कहा कि इस अभियान में टीबी से ग्रसित लोगों को तक पहुंचकर उनकी जांच करने तथा उनका इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है, ताकि राज्य से टीबी की बीमारी का उन्मूलन किया जा सके। उन्होंने समस्त जनता से भी इस बारे में अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब भी आपके घर द्वार आए तो बिना झिझक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से उन्हें अवगत करवाएं।
यदि टीवी से संबंधित कोई लक्षण अथवा शंका हो तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपके सहायता के लिए तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने के लिए पहुंचेंगे। अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बलगम की जांच के लिए सैंपल दिए जा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने अभियान को लेकर विभाग की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि लगातार कफ़ एवं खांसी, बुख़ार, वज़न में गिरावट, एक महीने से अधिक के लिए छाती में दर्द है तो उन्हें बलगम की जांच अवश्य करनी चाहिए। बैठक में आयुष विभाग के अधिकारी डॉ. सुरेश, ड्रग इंस्पेक्टर, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का स्टाफ, आईसीडीएस व पंचायती राज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
